सीएए रैली के लिए गोरखपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह शनिवार को गोरखपुर पहुंच गए। स्वतंत्रदेव सिंह रविवार को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में महाराणा प्रताप इंटर कालेज के ग्राऊंड पर होने वाली रैली में शामिल होंगे। उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ रैली की तैयारियों की समीक्षा की। गोरखपुर पहुंचने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, सत्येंद्र सिन्हा, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, प्रदीप शुक्ला, विश्वजीताशु सिंह आशु ने स्वागत किया। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव के आवास पर गए। राहुल के परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछा। राहुल ने रामचरित मानस और अंगवस्त्र देकर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया।